{"_id":"6a72506c2b4b566b1d0d65bd","slug":"complaint-filed-alleging-fraud-against-hostel-warden-and-others-sambhal-news-c-204-1-chn1003-131556-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छात्रावास अधीक्षक समेत अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप, तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छात्रावास अधीक्षक समेत अन्य पर धोखाधड़ी का आरोप, तहरीर दी
विज्ञापन
चंदौसी। रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के पूर्व छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य लोगों पर कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसमें निविदा में धोखाधड़ी और फर्जी बैंक दस्तावेजों का आरोप लगाया गया है।
रेलवे प्रशिक्षण संस्थान के मुख्य वाणिज्य अनुदेशक मुनीम मीना ने मंगलवार को कोतवाली चंदौसी पहुंच कर सस्पेंड चल रहे पूर्व छात्रावास अधीक्षक आशुतोष राज उनके साथ बैंक जाने वाली एक महिला सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ निविदा प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी के मामले में तहरीर दी है। तहरीर में उक्त लोगोंं पर फर्जी तरीके से निविदा हासिल करने के उद्देश्य से बैंक के जाली और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप लगाया गया है। मुख्य वाणिज्यकर अनुदेशक ने बताया कि विभागीय जांच में यह बात सामने आई कि निविदा के दौरान जमा किए गए वित्तीय दस्तावेज पूरी तरह फर्जी थे। जिसका उपयोग सरकारी या संस्थागत कोष को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया। कोतवाल संत कुमार ने बताया कि
मुख्य वाणिज्य अनुदेशक की ओर से पूर्व छात्रावास अधीक्षक सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामला काफी दिनों से चल रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।