फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Colleges must submit online details to be designated as examination centers.

Sambhal News: परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कॉलेजों को भरना होगा ऑनलाइन ब्योरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Colleges must submit online details to be designated as examination centers.
चंदौसी। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं। वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा केंद्रों का चयन ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से होगा। इसके लिए सभी प्रधानाचार्यों को अपने विद्यालयों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का विवरण निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार परीक्षा केंद्र निर्धारण की पूरी प्रक्रिया 20 जुलाई से 18 सितंबर तक पूरी की जाएगी। इस दौरान परीक्षा केंद्र बनने के इच्छुक विद्यालयों से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक सुविधाओं का विवरण लिया जाएगा, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा उसका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। प्रधानाचार्यों को परिषद के पोर्टल पर विद्यालय भवन, परीक्षा कक्ष, फर्नीचर, पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक संसाधनों का विवरण अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद तहसील स्तरीय टीम विद्यालयों का निरीक्षण कर पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई जानकारी का मिलान करेगी। सत्यापन पूरा होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक की संस्तुति के आधार पर परीक्षा केंद्रों की प्रारंभिक सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक सूची में परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों के साथ उन शिक्षण संस्थानों का भी उल्लेख होगा, जो निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरने अथवा अन्य कारणों से परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जा सकेंगे। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की व्यवस्था भी लागू की है। निर्धारित अवधि के दौरान छात्र, अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। सभी आपत्तियों के निस्तारण के बाद परीक्षा केंद्रों की संशोधित सूची जारी की जाएगी।

..................................
बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन और निर्धारित मानकों के अनुसार कराई जाएगी। सभी प्रधानाचार्यों को समय से पोर्टल पर विद्यालय की जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।
सर्वेश कुमार, डीआईओएस
..............................
इस तरह पूरी होगी परीक्षा केंद्र चयन प्रक्रिया

20 जुलाई तक: विद्यालय पोर्टल पर आधारभूत सुविधाओं का विवरण दर्ज करेंगे।
3 अगस्त तक: तहसील स्तरीय समिति स्कूलों का सत्यापन पूरा करेगी।
10 अगस्त तक: डीआईओएस के माध्यम से सत्यापन रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
17 अगस्त: परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी होगी।
22 अगस्त तक: पहली सूची पर ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।
1 सितंबर: जिला विद्यालय निरीक्षक प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण करेंगे।
7 सितंबर: आपत्तियों के निस्तारण के बाद संशोधित सूची जारी होगी।
14 सितंबर तक: संशोधित सूची पर दोबारा ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने का अवसर मिलेगा।
18 सितंबर: परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed