Sambhal: सद्भावना एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट ने महिला से की छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार
महिला का आरोप है कि रात के समय कोच अटेंडेंट उनके केबिन में आया और लाइट बंद कर दी। लाइट बंद करने का कारण पूछा, तो आरोपी जबरन बात करने की कोशिश करने लगा। पति को फोन करके घटना बताने पर आरोपी वहां से चला गया। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बतया जा रहा है कि आरोपी मेरठ का रहने वाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सद्भावना एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर ही महिला के साथ रात में कोच अटेंडेंट ने छेड़खानी की। महिला ने घटना से अपने पति को फोन पर अवगत कराया और रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला के शिनाख्त करने पर आरोपी कोच अटेंडेंट को अमरोहा से गिरफ्तार कर लिया गया है।
जिला सुल्तानपुर निवासी महिला सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन से सफर कर रही थी। वह बुधवार की रात सुल्तानपुर से अमरोहा जा रहा थी। उसे असमोली क्षेत्र में अपने पति के पास जाना था। महिला ने जीआरपी को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी सात साल की बेटी के साथ एसी कोच ए-वन में सवार थी। कोच में कम यात्री थे। आरोप है कि रात के समय कोच अटेंडेंट उनके केबिन में आया और लाइट बंद कर दी। लाइट बंद करने का कारण पूछा, तो आरोपी जबरन बात करने की कोशिश करने लगा। पति को फोन करके घटना बताने पर आरोपी वहां से चला गया।
महिला का आरोप है कि दोबारा से रात करीब दो बजे ट्रेन से चंदौसी रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने पर आरोपी फिर से केबिन में आ गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला वहां से उठकर दूसरे केबिन में बैठी महिला व उसके बेटे के पास जाकर बैठ गई। चेकिंग के लिए घूम रहे टीटीई से महिला ने आरोपी कोच अटेंडेंट की शिकायत की। उन्होंने सभी कर्मचारियों को बुलाया, तो पीड़ित महिला ने आरोपी को पहचान लिया। आरोपी कोच अटेंडेंट का नाम अनिल कुमार निवासी तेज विहार कॉलानी रोहटा रोड मेरठ है।
महिला ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब 4.40 बजे रेलवे स्टेशन पर उतरकर जीआरपी को शिकायत की। साथ ही जीआरपी ने आरोपी कोच अटेंडेंट को अमरोहा स्टेशन से ही गिरफ्तार कर लिया। घटनास्थल चंदौसी के निकट होने पर जीआरपी ने शिकायत को ट्रांसफर कर दिया। चंदौसी जीआरपी थाने में आरोपी कोच अटेंडेंट के खिलाफ महिला से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
एक्सप्रेस ट्रेन में महिला के साथ कोच अटेंडेंट ने छेड़खानी की थी। पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। -केएन सिंह, थाना प्रभारी जीआरपी चंदौसी।