फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Claims of effective drainage submerged by the rain

Sambhal News: बारिश में डूबे जल निकासी के दावे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Claims of effective drainage submerged by the rain
संभल। मानसून की बारिश ने रविवार को शहर के लोगों को भले ही गर्मी से राहत दी लेकिन उनके सामने जलभराव की समस्या भी खड़ी कर दी। जलभराव की समस्या ने लोगों के सामने सुरक्षित आवागमन पर संकट खड़ा कर दिया। इस कारण लोगों को जूझना पड़ा। तमाम लोग जलभराव से गुजरने को मजबूर भी रहे।
विज्ञापन

रविवार दोपहर में करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश ने जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के सबसे व्यस्त शंकर चौराहा, अस्पताल चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर, यशोदा मार्केट, चंदौसी चौराहे से अस्पताल रोड, चमन सराय, भूरे शाह रोड, देहली दरवाजा, हातिमसराय आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। देहली दरवाजा में भूरे शाह रोड पर बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के खुले नाले भी बारिश के बाद जलभराव में गुम हो गए। इस दौरान इन नालों के पास गुजरने वाले राहगीरों की सांसें अटकी रहीं। मुख्य बाजार, शंकर चौराहा और जिला अस्पताल में भी जलभराव हो गया, जो काफी देर तक बना रहा। कई घंटे बाद जलभराव कम हुआ, तब जाकर लोगों को कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ने मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा इलाके में पंप लगाकर जलनिकासी कराई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेहतर जल निकासी का दावा नगर पालिका करती है लेकिन जरा सी बारिश में नाले-नालियां उफना जाती हैं और जगह-जगह जलभराव हो जाता है। इसमें सुधार कराया जाना चाहिए।

देहली दरवाजा में जलभराव की पुरानी समस्या
मोहल्ला देहली दरवाजा में जलभराव की समस्या नई नहीं है। यह समस्या काफी समय से चली आ रही है और हर साल बारिश में दिक्कत का बड़ा कारण बन बनती है। लोगों ने अफसोस जताया कि इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसी कारण उन्हें हर बार बारिश में दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में ध्यान देने की अपील की है।

नहीं हुआ जलनिकासी का स्थायी समाधान
हर साल पालिका विकास कार्यों पर करोड़ों रुपये खर्च करती है। गत वित्तीय वर्ष में भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं लेकिन शहर की मूल समस्या जलभराव से राहत दिलाने का काम नहीं किया जाता है। तुर्तीपुर इल्हा इलाके में सीवर लाइन है लेकिन जलनिकासी अब भी नहीं है। पंप लगाकर जलनिकासी हो रही है। सरायतरीन इलाके का भी बुरा हाल है।

00000
सड़क पर पड़ी मिट्टी ने बढ़ाई फिसलन
नगर के कई मोहल्लों में इन दिनों पाइप लाइन बिछाने के लिए खुदाई कर गई है। दुर्गा कॉलोनी में पाइप लाइन बिछा भी दी गई है लेकिन सड़क को बिना मरम्मत ही छोड़ दिया गया है। इससे मिट्टी और मलबा परेशान कर रहा है। मिट्टी की वजह से फिसलन बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि काम की हीलाहवाली के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


जहां-जहां जलभराव की स्थिति है और निकासी की व्यवस्था नहीं है। वहां पर पंपसेट लगाकर पानी निकलवाया जा रहा है। अधिकांश नालों को नए सिरे से बनाया जाना है। इसके लिए प्रस्ताव हो गए हैं। बारिश के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
आदित्य प्रकाश, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed