{"_id":"685f01499791084153066a75","slug":"city-on-alert-for-friday-prayers-extra-vigilance-at-jama-masjid-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-124092-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जुमे की नमाज को लेकर रहा शहर में अलर्ट, जामा मस्जिद पर अतिरिक्त चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जुमे की नमाज को लेकर रहा शहर में अलर्ट, जामा मस्जिद पर अतिरिक्त चौकसी
Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 28 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संभल। जुमे की नमाज को लेकर शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस के साथ आरआरएफ के जवान तैनात दिखाई दिए। अधिकारियों ने भी शहर में भ्रमण किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से शहर में लगातार चौकसी बरती जा रही है। जुमे की नमाज के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बढ़ा दी जाती है। जामा मस्जिद पर पुलिस के साथ आरआरएफ के जवान मुस्तैद रहते हैं। शुक्रवार को नमाज से पहले सुरक्षा का जायजा लेने के लिए सीओ आलोक कुमार पहुंचे। अधिनस्थों को निर्देश दिए।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। एहतियाती तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। अब त्योहारों को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिससे किसी तरह की अशांति न फैल सके। सोशल मीडिया पर टीम को निगरानी के लिए लगा दिया गया है। यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।