फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Circle rate will not increase where industries will be established

Sambhal News: जहां स्थापित होंगे उद्योग, वहां नहीं बढ़ेगा सर्किल रेट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Circle rate will not increase where industries will be established
संभल। जिले में नया सर्किल रेट पहली अगस्त से लागू हो जाएगा। 25 जुलाई तक आपत्तियां मांगी गईं हैं। ठोस आपत्ति मिलने पर प्रशासन की ओर से विचार किया जाएगा। फिलहाल प्रशासन की ओर से जो प्रस्तावित सर्किल रेट तय किया गया है, उसके अनुसार ग्रामीण इलाके में 10 प्रतिशत और नगरीय क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा 20 प्रतिशत तक वृद्धि की जा सकती है।
विज्ञापन

संभल तहसील में मुरादाबाद और चंदौसी रोड पर 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ सकता है। शहरी क्षेत्र में इलाके के हिसाब से भी सर्किल रेट तय किया है। चंदौसी में बहजोई रोड पर बाईपास के नजदीक 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की जा सकती है। प्रस्तावित रेट में 20 प्रतिशत ही तय किया गया है।
विज्ञापन

जहां अधिग्रहण चल रहा है वहां नहीं बढ़ेगा इस बार सर्किल रेट
जिले में दो परियोजनाएं सबसे बड़ी चल रही हैं। मध्य गंगा नहर और गंगा एक्सप्रेस वे। संभल और चंदौसी तहसील में यह दोनों परियोजनाएं हैं। प्रशासन की ओर से तय किया गया है कि जहां अधिग्रहण हो रहा है वहां सर्किल रेट नहीं बढ़ाया जाएगा। पुराना ही रहेगा। इससे उद्यमियों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि गंगा एक्सप्रेस वे के किनारे पर उद्योग स्थापित किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर और बबराला में 20 प्रतिशत सर्किल रेट की हो सकती है वृद्धि
गुन्नौर तहसील में गुन्नौर नगर और बबराला नगर में अलीगढ़ मार्ग और मुरादाबाद मार्ग पर 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती है। ग्रामीण इलाके में 10 प्रतिशत ही किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। गुन्नौर तहसील में इस बार 20 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ता है तो महंगाई ज्यादा हो जाएगी।

सबसे ज्यादा सर्किल रेट वाले एरिया
संभल में मुरादाबाद रोड पर बाईपास तक 55 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर
चंदौसी चौराहे 55 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
हल्लू सराय हसनपुर मुंजब्ता मुख्य मार्ग किनारे 33 हजार रुपये वर्ग मीटर
चौधरी सराय चौराहा 33 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर
25 तक मांगी आपत्तियां, 27 तक होगा समाधान
नए सर्किल रेट पर आपत्तियां मांगी हैं। 25 जुलाई तक यह आपत्तियां दर्ज कराई जा सकतीं हैं। 27 जुलाई तक प्रशासन इनका समाधान करेगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप वर्मा ने बताया कि आपत्तियां संबंधित तहसील के उप निबंधक कार्यालय, संभल में सहायक महानिरीक्षक निबंधक के अलावा उनके कार्यालय में जमा की सकती हैं।

एआईजी स्टांप कार्यालय में प्रस्तावित सूची कोई भी देख सकता है
एआईजी स्टांप एमके सागर ने बताया कि प्रस्तावित सूची को सुबह दस से शाम पांच बजे तक उनके कार्यालय में आकर देखा जा सकता है। जिस क्षेत्र के प्रस्तावित सर्किल रेट देखने हैं। वह भी दिखाए जाएंगे। इसके बाद भी आपत्तियां दी जा सकती हैं। आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed