फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chole Bhature and tea were distributed free of cost to the supporters after the formation of full majority government in the state.

प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर समर्थकों निशुल्क वितरित किए छोले भटूरे और चाय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Chole Bhature and tea were distributed free of cost to the supporters after the formation of full majority government in the state.
चंदौसी के बड़ा बाजार में प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर ठेले पर निशुल्क भटूरे खिलाता ठे - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में खुशी है। कुछ समर्थक ऐसे भी है, जिन्होंने अपने पर ठेले पर नागरिकों को निशुल्क छोटे-भटूरे चाय पिलाकर खुशी का इजहार किया। यह नजारा देख नागरिक समर्थकों की तारीफ करते नहीं थके।
विज्ञापन

बड़ा बाजार में पप्पू छोले-भटूरे का ठेला लगाते हैं तथा मोनू बाबा चाय की दुकान करते हैं। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने की जानकारी हुई दोनों को हुई तो बहुत खुश हुए। अपनी खुशी को जाहिर करते हुए पप्पू ने शुक्रवार को अपने ठेले पर निशुल्क छोले भटूरे का वितरण किया। साथ ही मोनू बाबा ने दुकान से निशुल्क चाय वितरित की गई। सुबह दस बजे से शुरू हुआ निशुल्क वितरण का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे तक चला। निशुल्क छोले-भटूरे मिलने की बात सुन ठेले पर काफी संख्या में लोग एकत्र हुए साथ ही दुकान से चाय लेने की भी काफी भीड़ रही। पप्पू ने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की खुशी में शुक्रवार को निशुल्क छोले भटूरे वितरित किए गए हैं। जिसमें 12 किलो मैदा, छह किलो छोले का छह थैली रिफाइंड आदि सामान बताया गया। इसके अलावा मोनू बाबा ने बताया कि 15 किलो दूध, ढाई किलो चीनी, आधा किलो चाय पत्ती की चाय बनाकर निशुल्क वितरित की गई। शहर में निशुल्क छोटे भटूरे व चाय वितरित होने की चर्चा शहर में शाम तक लोगों की जुबान पर बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed