फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Children of council schools will also be skilled in sports

Sambhal News: खेलों में भी दक्ष होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Children of council schools will also be skilled in sports
चंदौसी। जुलाई माह में परिषदीय स्कूल खुलने पर बच्चों को खेलों में निपुण किया जाएगा। इसके लिए प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये की दर से यह राशि आवंटित की जाएगी। इस राशि से खेल उपकरण खरीदकर शिक्षक बच्चों को एथलेटिक्स सहित अन्य खेल विधाओं में दक्ष बनाएंगे।
विज्ञापन



जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1289 के करीब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। परिषदीय स्कूलों को जुलाई में स्पोर्ट्स ग्रांट की राशि मिलेगी। प्राथमिक विद्यालयों को पांच हजार और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 10 हजार रुपये की दर से यह राशि आवंटित की जाएगी। बीईओ विनोद कुमार ने बताया कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे अभियानों को अब प्राथमिक स्तर से गति दी जाएगी। जिसके तहत बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को शतरंज, कैरम सहित अन्य खेल विधाओं में निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए जुलाई माह से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों को स्पोर्ट्स ग्रांट भी मिलेगा। इससे विद्यालयों में खेलकूद की गतिविधियां बढ़ेंगी और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। अंतर विद्यालय स्तर से लेकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं तक में शामिल होने का बच्चों को मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed