{"_id":"5b0320e14f1c1be2408b6e9d","slug":"child-lost-his-life-due-to-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से मासूम की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से मासूम की जान गई
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Tue, 22 May 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मासूम की मौत के बाद रोते-विलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नखासा थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी में टूटे पड़े हाइटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। खेत पर जा रहे लोगों ने मासूम के शव को देखा तो परिजनों को जानकारी दी। लोगों की भीड़ जुट गई। शव को देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद थाना पुलिस व लेखपाल, कानूनगो गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के गांव केशोपुर भंडी निवासी विशाल सैनी (8 वर्ष) पुत्र अनेक सिंह घर के बाहर टहल रहा था। उसके नाना गांव स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए आते है। सोमवार की सुबह मासूम विशाल सैनी अपने नाना को देखने के लिए मंदिर की ओर चल दिया।
केशोपुर भंडी व कोकापुर गांव मार्ग पर सड़क के निकट मंदिर से 100 मीटर पहले हाइटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था। मासूम का पैर अचानक हाइटेंशन लाइन के तार से टकरा गया, जिससे उसे करंट लग गया। मासूम की मौके पर मौत हो गई। गांव के ही मुन्नू व सोमपाल अपने खेत से आ रहे थे तो उन्होंने मासूम को मृत अवस्था में पड़े देखा। उन्होंने मासूम के घर पहुंचकर जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजन और गांव के लोग पहुंचे। शव देखकर परिजनों की चीख-पुकार मच गई। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद थाना प्रभारी सर्वेद्र कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार नितिन तनेजा व कानूनगो मौके पर पहुंचे।
जेई को फोन कर बिजली लाइन कटवाई गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से तार टूटे जाने के बाद शिकायत की थी, लेकिन तार को नहीं हटवाया गया। न ही बिजली लाइन बंद की गई। बिजली विभाग के अधिकारी गौर करते तो शायद मासूम की जान नहीं जाती।