फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   child drowned in septic tank

सेप्टिक टैंक में डूबा उप प्रमुख का पौत्र, मौत

Wed, 01 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल
ब्यूराे/अमर उजाला,संभल Updated Wed, 01 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
child drowned in septic tank
ध्रुव कुमार की फाइल फोटो।
विकास खंड जुनावई के ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख के चार वर्षीय पौत्र की सोमवार की शाम को निर्माणाधीन भवन के शौचालय टैंक में डूबकर मौत हो गई। परिजनों को जानकारी तब हुई, जब बालक की चप्पल टैंक में उतराती हुई दिखी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गंगुर्रा गांव निवासी जुनावई ब्लाक के ज्येष्ठ उप ब्लाक प्रमुख रामेश्वर सिंह यादव का गांव में मकान बन रहा है। भवन परिसर में ही शौचालय के लिए टैंक बनवाया गया है, जो खुला है(
विज्ञापन


उसमें ऊपर तक पानी भर गया है। बताते हैंकि सोमवार की शाम करीब सात बजे रामेश्वर सिंह का बड़ा पौत्र प्रीतम सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह यादव गर्मी के कारण निर्माणाधीन मकान की छत पर चढ़ा तो उसे देखकर प्रीतम का छोटा चार वर्षीय भाई ध्रुव कुमार भी उसके पीछे चल दिया लेकिन इसकी जानकारी न तो प्रीतम को हुई और न ही किसी अन्य परिजन को। छत पर जाने के रास्ता शौचालय टैंक के निकट से था।
विज्ञापन


छत पर जाते समय शायद ध्रुव का पैर फिसल गया और शौचालय टैंक में भरे पानी में गिरकर डूब गया। उसकी चीख भी कोई सुन नहीं सका। परिजन वहीं से निकलते रहे लेकिन अंधेरा होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। देर रात तक जब ध्रुव कहीं दिखाई नहीं दिया, उसकी आवाज भी सुनाई नहीं दी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। परिजन चिंतित हो उठे। तभी परिजनों की नजर शौचालय टैंक के पानी में उसकी चप्पल उतराई ‌हुई‌।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के अंदर देखा गया तो ध्रुव का शव था। हालांकि उसे दहगवां एवं बबराला ले जाकर चिकित्सकों को दिखाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने ध्रुव कुमार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed