फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Checking on unregistered clinics after woman's death, two seals, notice to one

महिला की मौत के बाद अपंजीकृत क्लीनिकों पर चेकिंग, दो सील, एक को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Checking on unregistered clinics after woman's death, two seals, notice to one
संभल। असमोली क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अपंजीकृत क्लीनिक में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग जागा है। जिले के नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने असमोली क्षेत्र में चेकिंग कर दो अपंजीकृत क्लीनिकों को सील किया है। वहीं, एक के संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग की कार्रवाई से क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

दरअसल, असमोली क्षेत्र के गांव ओबरी निवासी नसरीन (48) पत्नी जमील अहमद की अंपजीकृत क्लीनिक में शनिवार को हुए ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ी थी। उन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने क्लीनिक पहुंचकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं आठ दिन पहले शहबाजपुर कलां में 20 मई की सुबह महिला को प्रसव पीड़ा होने पर भर्ती कराया गया था। जहां महिला की मौत हो गई थी। 15 मई को बुकनाला गांव में भी महनाज फात्मा की हालत बिगड़ने से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने इसे गंभीरता से लिया और सोमवार को चेकिंग की। तलवार के जिस अंपजीकृत क्लीनिक में ऑपरेशन हुआ था, वह बंद मिला। उसे बाहर से ही सील कर दिया गया। इसके बाद मदाला में एक अंपजीकृत क्लीनिक सील किया गया है। खासपुर में एक संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed