फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi man sexually assaulted Delhi girl by trapping her in love now married another girl

प्रेम जाल में फंसाकर सालों बनाए संबंध: शादी के सपने संजोए बैठी थी शिक्षिका, प्रेमी ने कर लिया किसी और से निकाह

Mon, 06 Mar 2023 12:45 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 06 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Chandausi man sexually assaulted Delhi girl by trapping her in love now married another girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का युवक दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। इस दौरान उसका दिल्ली निवासी शिक्षिका से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने शिक्षिका को झांसा देकर संबंध बना लिए। अब युवक ने चुपचाप दूसरी युवती से निकाह कर लिया। प्रेमी के निकाह की जानकारी पीड़ित शिक्षिका को हुई तो वह चंदौसी कोतवाली पहुंची और प्रेमी पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़ित शिक्षिका ने बताया कि वह पिछले आठ साल से रिलेशन में थे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

दोनों दिल्ली में मिले थे। दोनों की मुलाकात कुछ दिन बाद प्यार में बदल गई। इसके बाद युवक ने अपनी प्रेमिका को शादी आश्वासन दिया। दोनों के बीच अक्सर मोबाइल पर बात होती थी। प्रेमी युगल ने कई बार अपनी फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान युवक ने शिक्षिका से संबंध भी बनाए। दो बार शिक्षिका चंदौसी में युवक के घर आ चुकी है। शिक्षिका से युवक के परिजन भी परिचित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने दिसंबर 2022 में अन्य युवती से निकाह कर लिया। इसकी जानकारी शिक्षिका प्रेमिका को 21 फरवरी को हुई तो उसने अपने प्रेमी से फोन पर बात की। उस समय युवक ने शादी से इनकार किया था। 

विज्ञापन

रविवार को प्रेमिका कोतवाली आ पहुंची और युवक पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने और अन्य युवती से शादी करने का आरोप लगाया। शिक्षिका ने बताया कि जब वह दूसरी बार युवक के घर आई तो उसकी मां ने जनवरी 2023 में दोनों की शादी करवाने की बात कही थी। शिक्षिका ने आरोपी युवक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed