फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Chandausi Bar Association's executive committee dissolved upon completion of its term; elections to be held now.

Sambhal News: चंदौसी बार एसोसिएशन का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकारिणी भंग, अब होंगे चुनाव

Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 02 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chandausi Bar Association's executive committee dissolved upon completion of its term; elections to be held now.
चंदौसी (संभल)। चंदौसी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का एक वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को बार सभागार में बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं सचिव तीरथ यादव ने कार्यकारिणी भंग करने के एलान के साथ चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी से आग्रह किया गया। साथ ही आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि विभिन्न मदों से प्राप्त धनराशि को मिलाकर बार फंड में लगभग 35 लाख 60 हजार रुपये प्राप्त हुए। इसमें से 20 लाख रुपये इंफ्रास्ट्रक्चर, दो लाख रुपये अधिवक्ताओं की आर्थिक सहायता, 1 लाख 80 हजार रुपये बार डायरी वितरण, कर्मचारियों के वेतन एवं समारोह आदि पर खर्च के बाद बार फंड में चार लाख 50 हजार रुपये की धनराशि शेष है। इसके अलावा तीन लाख 50 हजार रुपये की एफडी इसी वर्ष परिपक्व होने जा रही है।
विज्ञापन

अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शेष कार्य आम सहमति और एल्डर कमेटी की सहमति से कराए जाएंगे। कई अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष, सचिव एवं पूरी कार्यकारिणी द्वारा वर्षभर किए गए कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में निर्वाचित होने वाली कार्यकारिणी से भी उत्कृष्ट कार्य की अपेक्षा जताई। अध्यक्ष एवं सचिव ने एल्डर कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता तथा सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. समीर सैफी, राजन बहादुर और लोकेंद्र शर्मा से आगामी चुनाव समय से संपन्न कराने का अनुरोध किया। एल्डर कमेटी ने भी पूर्व की भांति निष्पक्ष एवं समय से चुनाव कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता जेएन मिश्रा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ताओं की रही भागीदारी
इस अवसर पर श्रीगोपाल शर्मा, सुरेश चंद सिंह, सुभाष चंद्र पुजारी, नितिन कुमार सिंह, तौसीफ अहमद उर्फ मिक्की मियां, राजीव शर्मा, हरवीर यादव, शमीम अहमद, जहांगीर, मलखान सिंह, इसरार खां, योगेश चौहान, मनोज वाष्णेय, पवन राघव, लवकुश राघव, दीपक चौधरी, अनुराग सिंह, कविता चौहान, नीलम, किरन शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed