फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrating Mahashivratri on February 15th is appropriate, with several auspicious times for the Jalabhishek.

Sambhal News: महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाना उचित, जलाभिषेक के कई मुहूर्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Celebrating Mahashivratri on February 15th is appropriate, with several auspicious times for the Jalabhishek.
संभल। महाशिवरात्रि की तिथि को लेकर कुछ लोगों के मन में भ्रम है कि व्रत 15 फरवरी को रखा जाए या 16 फरवरी को। श्री विनायक ज्योतिष केंद्र के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य पंडित शोभित शास्त्री का कहना है कि शास्त्रों के अनुसार 15 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाना उचित रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि इस बार 15 फरवरी शाम 5.05 बजे से शुरू होकर 16 फरवरी को शाम 5.35 बजे तक रहेगी। चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी की रात को ही रहेगी, इसलिए इसी दिन महाशिवरात्रि मनाना शास्त्र सम्मत है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि पर महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त मिलेंगे।
विज्ञापन

जिनमें भक्त पूजा-अर्चना कर सकते हैं। पहला मुहूर्त सुबह 8.24 बजे से 9.48 बजे तक, दूसरा मुहूर्त सुबह 9.48 बजे से 11.11 बजे तक है। तीसरा मुहूर्त अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त रहेगा, जो सुबह 11.11 बजे 12.35 बजे तक होगा। जिसमें जलाभिषेक करना अत्यंत फलदायी रहेगा। जो श्रद्धालु शाम को पूजा करना चाहते हैं। वह 6.11 बजे से 7 .47 बजे तक जलाभिषेक कर सकते हैं। इन सभी मुहूर्तों में श्रद्धा और सच्चे मन से शिवलिंग पर जल अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed