फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Celebrate the festival of Holi, but be sure to guard against corona

होली के त्योहार की खुशियां मनाएं पर कोरोना से बचाव के लिए सतर्कता जरूर दिखाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Celebrate the festival of Holi, but be sure to guard against corona
संभल। त्योहार मनाने के लिए देश के सभी राज्यों और जिलों में रहने वाले लोग घर लौटना शुरू हो गए हैं। इन लोगों के आने से कोरोना का खतरा जिले में बढ़ना शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सचेत किया है कि बाहर से आने वाले लोग अपनी जांच कराएं। लक्षण पाए जाने पर पूरी एहतियात बरतें और स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें।
विज्ञापन

दरअसल दिल्ली और अन्य बड़े राज्यों में कोरोना का संक्रमण इन दिनों बढ़ा है। त्योहार के मौके पर लोग अब अपने घरों को लौट रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की भी जिम्मेदारी है कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच गंभीरता से कराई जाए। जिससे संक्रमण का खतरा कम किया जा सके। दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों में न लोग मास्क लगाए नजर आ रहे हैं और न कोई कोरोना से बचाव के अन्य तरीके अपनाए जा रहे हैं। इससे कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों की जांच स्टैंड पर कराई जा रही हैं। संभल, चंदौसी और गुन्नौर में यह टीमें काम कर रही हैं।
विज्ञापन

मार्च आते ही बढ़े कोरोना मरीज, फरवरी में नहीं था कोई संक्रमित
संभल। मार्च 2020 में जिले में कोई संक्रमित मरीज नहीं था। इस वर्ष के मार्च महीने में 11 सक्रिय मरीज हैं। यह मरीज मार्च के पहले सप्ताह से ही सामने आए हैं। फरवरी के महीने में कोई संक्रमित मरीज नहीं था। कोराना काल शुरू होने से जिले में 27 मार्च तक 3225 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें 3169 मरीज सही होकर घर लौट गए जबकि 45 लोगों को जान गंवानी पड़ी। अब जिले में कुल 11 मामले सक्रिय हैं। इसमें चार मरीज शनिवार को ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed