फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   CDO;s audio

सीएम आफिस तक पहुंचा सीडीओ का आडियो

Wed, 04 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी Updated Wed, 04 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
CDO;s audio
क्राइम
संभल के सीडीओ और महिला कर्मचारी के बीच की बातचीत का ऑडियो सीएम आफिस तक पहुंच गया है। इस मामले को लेकर सख्त शासन ने पूरी रिपोर्ट तलब कर ली है। इस प्रकरण में सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। खुफिया एजेंसियों से भी पूछा जा रहा है कि यह प्रकरण कहीं सियासी रूप तो नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


सीडीओ और महिला कर्मचारी  के बीच हुई बातचीत का आडियो हफ्ते भर पहले वायरल हुआ था। यह आडियो हर सरकारी दफ्तर में गूंज रहा है। बसपा ने इसे मुद्दा बना लिया है। बसपा नेताओं ने पिछले दिनों कमिश्नरी में ज्ञापन भी सौंपा था।
विज्ञापन


सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। राज्यपाल को भी मांग पत्र भेजा गया था। वहीं स्थानीय स्तर पर पूरे मामले की जांच भी कराई जा रही है। संभल जिलाधिकारी ने कमेटी बना दी  है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं शासन से भी पूरे मामले की जानकारी ली जा रही है। कहा गया कि तेजी के साथ जांच पूरी करके शासन को भेजी जाए। वहीं लगातार गूंजने वाले इस मामले को लेकर शासन गंभीर हो गया है। लिहाजा इस पूरे प्रकरण में सीडीओ के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है। उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि गृह विभाग से भी लगातार जानकारी ली जा रही है। कहीं यह प्रकरण सियासी मुद्दा न बन जाए इस पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed