फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cdo and women matter

एससी-एसटी आयोग के समक्ष पीड़िता हुई पेश, आपबीती सुनाई 

Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल
ब्यूराे/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 14 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
डीओ और महिला कर्मचारी के बीच हुए वार्तालाप की कॉल रिकार्डिंग वायरल होने के बाद एससी-एसटी आयोग ने जांच शुरू कर दी। जांच पड़ताल के तहत शुक्रवार को पहली पेशी हुई, जिसमें शिकायतकर्ता महिला कर्मचारी खुद पेश हुईं, जबकि जिला प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पहुंचे। महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को रो-रोकर अपनी व्यथा सुनाकर न्याय की गुहार लगाई है। संभल के मुख्य विकास अधिकारी के खिलाफ संविदा पर तैनात जिला कंसलटेंट ने अनुसूचित जाति जनजाति आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग के सचिव ने डीएम से वार्ता की थी।
विज्ञापन


वार्ता के फैक्स के जरिए महिला कर्मचारी का प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के पास भेजा गया। इसकी जांच करके विस्तृत आख्या आयोग ने मांगी थी। आयोग को आख्या देने के लिए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया। समिति ने जब जांच की तो महिला कर्मचारी ने समिति के सदस्यों पर ही अविश्वास जता दिया। इसके बाद समिति ने जांच करने से इनकार कर दिया और डीएम ने पूरे प्रकरण की वस्तु स्थिति से आयोग को अवगत कराने का निर्णय लिया। डीएम की ओर से नामित गुन्नौर के नायब तहसीलदार सोहनपाल पेश हुए।
विज्ञापन


उन्होंने आयोग के सचिव के नाम जिलाधिकारी का पत्र और प्रकरण पर आख्या प्रस्तुत की। इसी दौरान महिला कर्मचारी ने अपना पक्ष रखा। जांच की मांग की। आयोग ने किसी उच्चाधिकारी से जांच का भरोसा दिया। महिला कर्मचारी ने कहा कि उन्हें आयोग से न्याय मिलने की उम्मीद है। एक न एक दिन दोषी को सजा जरूर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed