फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   cash nhin mila to sadak pr lagaya jaam

कैश नहीं मिला तो सड़क पर लगाया जाम, प्रथमा बैंक का गेट तोड़ा

Sun, 20 Nov 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 20 Nov 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
cash nhin mila to sadak pr lagaya jaam
नाेकझाेंक
पवांसा में एक घंटे तक यातायात बाधित हो गया है। मोहम्मदपुर टांडा में करीब आधा घंटे तक जाम लगा। फिरोजपुर में प्रथमा बैंक शाखा पर हंगामा हुआ है। महिलाओं ने प्रदर्शन किया।  इसके चलते कुछ देर तक जाम रहा। जबकि संभल की प्रथमा बैंक का भीड़ ने गेट तोड़ दिया। स्टेट बैंक के बाहर बिना लाइन के के अंदर जाने पर दो महिलाओं में मारपीट हो गई। 
विज्ञापन



प्रथमा बैंक की संभल शाखा के बाहर सुबह दस बजे से पहले ही 500 से अधिक लोगों की भीड़ थी। भीड़ में आधी से अधिक महिलाएं थीं। जैसे ही बैंक के स्टाफ ने बैंक का गेट खोला। धक्का मुक्की करते हुए भीड़ अंदर घुसी जिसमें बैंक के चैनल के बाद वाला गेट टूट गया। हालात बेकाबू हुए तो शाखा प्रबंधक गौरीशंकर यादव ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल किया लोगों की कतारें लगवाईं। आधा घंटे तक हंगामा बना रहा। प्रथमा बैंक की फिरोजपुर शाखा में कैश न होने की वजह से लोग सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन


महिलाओं ने जाम लगाया। शाखा प्रबंधक किसी तरह से बचते हुए बैंक शाखा से संभल स्थित मुख्य शाखा पहुंचे और आरएम बीके कुकरेती से बैंक के लिए कैश की मांग की। शाखा प्रबंधक का कहना था कि भीड़ के हंगामे की वजह से बैंक समय पर काम शुरू नहीं हो सका। प्रथमा बैंक की पवांसा शाखा में कैश नहीं मिलने पर पब्लिक सड़क पर उतरी। एक घंटे तक जाम रहा। पुलिस तत्काल न पहुंची तो हालात बिगड़ जाते। प्रथमा बैंक की मोहम्मदपुर टांडा में चंदौसी-संभल मार्ग पर करीब आधा घंटे तक जाम रहा। लोग सड़कों पर थे। बैंक में कैश खत्म हो चुका था। आर्य समाज रोड पर पीएनबी के बाहर एक बुजुर्ग के बिना लाइन अंदर ले जाने पर हंगामा हो गया। सीओ ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed