फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Cash and jewelry looted by showing pistol to contractor's wife

संभल: ठेकेदार की पत्नी को तमंचा दिखाकर लूटे नकदी और जेवर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewelry looted by showing pistol to contractor's wife
बहजोई। ठेकेदार की पत्नी को तमंचा दिखाकर बदमाश नकदी व जेवर समेत दो लाख रुपए का माल लूट ले गया। घटना गांव सुल्तानपुर खुर्द की है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।गांव सुल्तानपुर निवासी पप्पू की पत्नी शहनाज को तमंचा दिखाकर बदमाश एक लाख रुपये की नकदी व करीब एक लाख रुपये के जेवर ले गया। शहनाज ने बताया कि पति दिल्ली में बतौर कारपेंटर ठेकेदार काम करते हैं। वह भी करीब आठ माह से बच्चों समेत पति के साथ दिल्ली में थी। हाल ही में दो दिन पहले वह बच्चों के साथ गांव आई थी। 11 फरवरी की रात वह बरामदे में सो रही थी। उसके तीन बच्चे पास में ही दूसरी चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे कमरे में आहट हुई, तो उसकी नींद खुल गई। आवाज लगाई तो एक बदमाश अचानक कमरे से बाहर निकला और तमंचा दिखाकर धमकाते हुए नकदी व जेवर लेने की बात कहने लगा। साथ ही बदमाश ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी भी दी। इसके बाद बदमाश मुख्य द्वार की ओर जाने लगा। वह भी छत पर जाने के लिए सीढि़यों की ओर दौड़ी। इतने में बदमाश मुख्य द्वार से जंगल की ओर से भाग गया। बाद में उसके शोर मचाने पर परिवार वाले व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक सूचना पर रात में डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कुछ देर बाद चौकी से भी पुलिसकर्मी पहुंच गए। कमरे में जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी से एक लाख रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख रुपए के सोने व चांदी के जेवर गायब थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

त्योहार व देनदारी के लिए भेजे थे पत्नी के साथ रुपए
बहजोई। घटना के बाद कारपेंटर ठेकेदार पप्पू का कहना था कि वह दिल्ली में रहकर बतौर कारपेंटर ठेकेदार काम करता है। कूंडे का त्योहार नजदीक होने व कुछ देनदारी को लेकर उसने पत्नी के हाथ घर पर नकदी भेजी थी। अब यह घटना हो गई। प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां का कहना है कि घटना पूरी तरह से संदिग्ध है। घटना की बारीकी से जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed