{"_id":"62c1e68cb2c0920de736afda","slug":"cash-and-jewelery-worth-eight-lakhs-stolen-by-breaking-the-locks-of-a-closed-house-chandausi-news-mbd43346070","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान के ताले तोड़कर आठ लाख की नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मकान के ताले तोड़कर आठ लाख की नकदी-जेवर चोरी
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर चितौरी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर आठ लाख रुपये की नकदी-जेवर समेट कर ले गए। परिवार के लोग पड़ोसी व्यक्ति के बेटे के लग्न समारोह में शामिल होने गए थे। रात को दो बजे लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
शहर से सटे गांव अकबरपुर चितौरी निवासी चिकित्सक रामबाबू का गांव में ही क्लीनिक है। क्लीनिक के ऊपर बने मकान में वह परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे रामबाबू अपने परिवार के साथ पड़ोसी के बेटे के लग्न समारोह में शामिल होने मुरादाबाद गेट स्थित एक धर्मशाला में गए थे। घर के मेन गेट पर ताला लगा था। रात करीब दो बजे रामबाबू की पत्नी संतोष कुमारी अपने बच्चों के साथ घर लौटी तो मुख्य गेट पर लगा ताला गायब था। महिला दूसरी मंजिल पर पहुंची,तो दरवाजा का ताला टूटा पड़ा था। कमरे में सामान बिखरा था। यह देख महिला के होश उठ गए।
उसने घटना की सूचना अपने पति को दी। सूचना मिलने पर पति रामबाबू अपने कुछ परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे। महिला ने बताया कि अलमारी में रखी तीन लाख रुपये नकदी नहीं है। उसकी बहन की पुत्र की शादी के लिए खरीदा जेवर व महिला के जेवर नहीं थे, जिसकी कीमत पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी कर लौट गई। रामबाबू ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रविवार की सुबह पुलिस घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने में जुटी थी।