{"_id":"6a35b02cdee75c11be011dcc","slug":"case-registered-against-four-people-including-a-couple-for-the-murder-of-a-woman-by-hitting-her-with-a-brick-sambhal-news-c-204-1-chn1003-130279-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: ईंट मार कर महिला की हत्या में दंपती समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: ईंट मार कर महिला की हत्या में दंपती समेत चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में बच्चों के बीच हुए विवाद में बीच-बचाव करने गई महिला चमन (45) की ईंट लगने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
गांव मई निवासी मल्लू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि मोहल्ले का जकिया उर्फ जकी मुहम्मद का परिवार उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि 18 जून की शाम करीब साढ़े छह बजे उनकी पुत्री मंतशा प्लॉट पर घर का कूड़ा डालकर लौट रही थी। इसी दौरान दरवाजे पर खड़ी जकिया की पत्नी रुखसार ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रुखसार ने मंतशा के साथ मारपीट की।
चीख-पुकार सुनकर पत्नी चमन और पुत्री अजरा मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि जकिया उर्फ जकी मुहम्मद, रजिया उर्फ रियाज मुहम्मद और फूलबानो ने ईंट-पत्थर और सिलबट्टे से हमला कर दिया। हमले में चमन और दोनों बेटियां घायल हो गईं। चमन बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने चमन को सीएचसी बहजोई पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रुखसार, जकिया उर्फ जकी मुहम्मद, रजिया उर्फ रियाज मुहम्मद और फूलबानो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -- -- -
मृतका के पति की तहरीर के आधार पर चार नामजदों के खिलाफ हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। जल्दी ही सफलता हाथ लगेगी।
विवेक जावला, सीओ चंदौसी