फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case of death of five people of the same family riding on a bike in Sambhal district

फोटो: गांव में एक साथ पहुंचे पांच शव, गूंज उठी चीत्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case of death of five people of the same family riding on a bike in Sambhal district
बबराला राजघाट में श्मशान में मासूम बच्चे अनिकेत व आरके शवों को दफनाते परिजन - फोटो : CHANDAUSI
जुनावई (संभल)। क्षेत्र के गांव उमरा में हादसे के बाद एक ही परिवार के पांच शव एक साथ पहुंचे, परिजनों की चीत्कार गूंज उठी। हर ओर मातम का माहौल छा गया। मृतकों के अंतिम दर्शन के लिए गांव में भीड़ उमड़ पड़ी। घर का मंजर देखकर हर किसी का दिल रो उठा। गांव में चूल्हे तक नहीं जले। परिजन अपनी सुधबुध खोए नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर बदायूं-मेरठ स्टेट हाईवे से कादराबाद संपर्क मार्ग पर बाइक व बोलेरो की टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक चला रहे गांव उमरा निवासी विपनेश, उसकी पत्नी प्रीति, पिता रामनिवास, बेटे अनिकेत और आरके की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की सुबह पांचों के शव गांव पहुंचे। इस दौरान सुरक्षा के लिए लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा। पांच शव एक साथ घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन

महिलाएं, बुजुर्ग, युवा भी उनके घर पर एकत्र हो गए। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक रामनिवास के घर पांच शव एक साथ देखकर हर व्यक्ति रो उठा। हर किसी के मन में एक ही सवाल था कि अब रामनिवास के परिवार का क्या होगा, तीनों बाप-बेटे मेहनत मजदूरी करते थे, अब एक ही बेटा रह गया। उसके सिर पर ही परिवार की जिम्मेदारी है। ऐसे में परिवार की गुजर बसर कैसे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed