फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against three including father who sold minor to prostitution center

Sambhal News: नाबालिग को देह व्यापार के अड्डे पर बेचने वाले पिता समेत तीन पर केस

Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Mar 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including father who sold minor to prostitution center
संभल। नाबालिग को देह व्यापार के अड्डे पर बेचने वाले पिता समेत तीन पर एएचटीयू (एंटी ह्यूमन टैफिकिंग यूनिट) थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी को बहजोई स्थित वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन

बहजोई सीओ दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि चिकित्सकीय परीक्षण किशोरी का हो गया है। मालूम हो नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय बेटी को पांच महीने पहले दिल्ली के देह व्यापार के अड्डे पर 50 हजार रुपये में बेच दिया था। इसमें एक रिश्तेदार भी शामिल था। 17 मार्च को किशोरी मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम को मिली थी। किशोरी ने संभल की बाल कल्याण समिति को बताया कि उसके पिता ने दिल्ली के देह व्यापार के अड्डे पर बेच दिया था। देह व्यापार के अड्डे पर शोषण किया गया। किसी तरह बचकर मुरादाबाद पहुंची तो वहां एक परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। बहजोई सीओ ने बताया कि किशोरी के पिता और दो अन्य लोगों के खिलाफ मानव तस्करी और दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed