फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against five for conducting embryo test, used to investigate in 50 thousand

Sambhal News: भ्रूण परीक्षण करने के आरोप में पांच पर केस दर्ज, 50 हजार में करते थे जांच

Sat, 20 May 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 20 May 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Case filed against five for conducting embryo test, used to investigate in 50 thousand
संभल। रजपुरा में लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चार लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात को भी शामिल किया गया है। आरोप है कि एक लिंग परीक्षण करने के बदले 50 हजार रूपये लिए जाते थे। इसका खुलासा तब हुआ जब बृहस्पतिवार की सुबह हरियाणा से आई टीम ने एक गर्भवती महिला को भ्रूण परीक्षण कराने के लिए भेजा था। इसके बाद ही कार्रवाई पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी डा.मनोज कुमार और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के नोडल अधिकारी डा. पंकज विश्नोई की तहरीर पर रजपुरा पुलिस ने सतीश पुत्र लखपत निवासी तुमरिया रजपुरा, हरिओम पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी न्यू हरिबाबा कलोनी गवां, राजा वाल्मीकि मोहल्ला गवां, सुनील और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में कहा था कि हरियाणा से गवां पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार की सुबह गर्भवती महिला को भ्रूण परीक्षण कराने के लिए क्लीनिक पर भेजा था। एक अन्य व्यक्ति महिला को लेकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए पहुंचा। यह व्यक्ति ही क्लीनिक पर अवैध तरीके से भ्रूण परीक्षण कराता है। अल्ट्रासाउंड के बाद महिला को गर्भ में मौजूद शिशु के लिंग की जानकारी दी गई। भ्रूण परीक्षण करने की पुष्टि होने के बाद महिला को लेकर गिरीश चौक पर पहुंचे सतीश को टीम ने पकड़ लिया और पूछताछ की। जिस व्यक्ति ने अल्ट्रासाउंड किया था वह मौके से भाग गया। आरोपियों ने मौके से मशीन को भी हटा दिया था। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से किया जाता है भ्रूण परीक्षण
संभल। भ्रूण परीक्षण के लिए आरोपियों ने पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन का इस्तेमाल किया है। यह मशीन साइज में छोटी होती है और इसको कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है। हरियाणा से आई टीम का दावा है कि छापेमारी के दौरान आरोपी मशीन लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने में हरियाणा की टीम ने दूसरी कार्रवाई की
संभल। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो महीने के दौरान संभल जिले में दूसरी कार्रवाई की है। पहली कार्रवाई बहजोई में हुई थी। बहजोई में भी भ्रूण परीक्षण किया जा रहा था। अब गवां में कार्रवाई की गई है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले में भ्रूण जांच की जा रही है। क्योंकि बड़ी संख्या में अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।


अमरोहा के बाद अब संभल बना भ्रूण परीक्षण का केंद्र
संभल। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भ्रूण परीक्षण करने के मामले में अमरोहा जिला काफी चर्चा में रहता था। अब संभल जिले में यह शुरू हो गया है। यही कारण हैं जो जो दो महीने में दो मामले सामने आ चुके हैं। गौर करने वाली बात यह है कि दोनों ही कार्रवाई हरियाणा की टीम ने की है। संभल जिले की स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई करने में क्यों विफल रही है। यह भी स्वास्थ्य विभाग की टीम पर सवाल उठ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed