{"_id":"680d44923541d9c6350c7dbd","slug":"case-filed-against-bjp-leader-rajesh-singhal-for-misuse-of-arms-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-121900-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल पर शस्त्र के दुरुपयोग का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल पर शस्त्र के दुरुपयोग का केस दर्ज
विज्ञापन
संभल। निजी शस्त्र के दुरुपयोग के मामले में पुलिस ने भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी के अनुसार भाजपा नेता ने अपने निजी सुरक्षाकर्मियों को अपना रिवॉल्वर दिया। निजी सुरक्षाकर्मियों ने सोशल मीडिया पर रिवॉल्वर का फोटो शेयर किया जो गैरकानूनी है। पुलिस का कहना है कि रिवाॅल्वर लाइसेंस निलंबित किए जाने कार्रवाई की जाएगी। समेत तीन लोगों के खिलाफ असमोली थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता का दावा है कि रिवॉल्वर उनका नहीं है। गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाजपा नेता ने दोनाें युवकों को भाजपा का बूथ अध्यक्ष भी बताया है। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि छानबीन के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
असमोली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जवाहर सिंह ने यह रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा है कि शुक्रवार को वह क्षेत्र में थे। इसी दौरान सूचना मिली कि सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें गांव बुकनाला निवासी फैजी और वसीउल रिवॉल्वर का प्रदर्शन कर रहे हैं। सूचना की छानबीन की तो जानकारी मिली कि इन दोनों ही युवकों के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर नहीं है। यह दोनों युवक भाजपा नेता राजेश सिंघल के निजी सुरक्षाककर्मी हैं। और जिस रिवॉल्वर का प्रदर्शन कर रहे हैं वह रिवॉल्वर भी राजेश सिंघल की है। इसी आधार पर पुलिस ने फैजी और वसीउल के साथ राजेश सिंघल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
00000000000
दोनाें युवक भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। जो रिवॉल्वर उनके हाथ में है वह मेरा नहीं है। बल्कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति का है। पुलिस ने मेरे खिलाफ गलत रिपोर्ट दर्ज की है। यह दोनों युवक मेरे प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी नहीं हैं।
राजेश सिंघल, उपाध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र यूपी
0000000000000
पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की है। आगे भी छानबीन की जा रही है। जिन युवकों के हाथ में रिवॉल्वर है उनके नाम कोई शस्त्र लाइसेंस जारी नहीं किया गया है। इसलिए जिसका भी रिवॉल्वर है। उसका लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई तक कराई जाएगी।
कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल
0000000000000000
भाजपा नेता के भाई के खिलाफ दर्ज है चोरी के वाहन काटने में एफआईआर
भाजपा नेता राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इसमें एक एफआईआर में स्क्रैप फैक्टरी में चोरी के वाहन काटने का आरोप है। जबकि दूसरी एफआईआर विवेचना प्रभावित करने की है। तीसरी एफआईआर धमकाने और फर्जी तरीके से चेक बाउंस कराने के मामले में है।