फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case filed against accused of divorcing wife for supporting police in Sambhal riots

Sambhal News: संभल बवाल में पुलिस का समर्थन करने पर पत्नी को तलाक देने के आरोपी पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Case filed against accused of divorcing wife for supporting police in Sambhal riots
मुरादाबाद/संभल। संभल बवाल में पुलिस की कार्रवाई का समर्थन करने पर पत्नी को तीन तलाक देने वाले आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया। महिला के जेठ और सास को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने महिला थाने में दर्ज कराए गए केस में बताया कि 2021 में पहले पति से उसका तलाक हो गया था। मोहल्ले में रहने वाले फर्मकर्मी ने उसे गुरुग्राम बुलाकर निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी ने 17 दिसंबर 2021 को निकाह कर लिया। पहले पति से महिला को तीन बच्चे हैं। बड़ी बेटी की उम्र 11 साल है। आरोपी ने बच्चों की परवरिश का भी आश्वासन दिया था लेकिन निकाह के बाद आरोपी, उसकी मां और भाई दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बड़ी बेटी के साथ भी छेड़खानी की।
विज्ञापन

पीड़िता ने जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया। 31 अक्तूबर को पति ने उसे साथ रखने से इन्कार कर दिया। महिला कहना है कि चार दिसंबर को वह पति के ऑफिस गई थी। वहीं कुछ दूरी पर खड़ी यूट्यूब पर संभल बवाल का वीडियो देख रही थी। इसी दौरान पति आ गया और उसने महिला पर दबाव बनाया कि वह वीडियो क्यों देख रही है। महिला को पति ने काफिर कहा। महिला ने कहा कि पथराव करने पर पुलिस कार्रवाई कर सकती है। इस पर पति भड़क गया और तीन तलाक दे दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed