{"_id":"69139e5db98315ebe90b3e43","slug":"case-filed-against-14-for-electricity-theft-in-bisaru-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-128940-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बिसारू में बिजली चोरी में 14 के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बिसारू में बिजली चोरी में 14 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। विद्युत निगम की टीम ने गांव बिसारू में चेकिंग के दौरान 14 घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े। वहीं, विद्युत बकाया के तहत करीब डेढ़ लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई।
एसडीओ विद्युत, बहजोई अखिलेश कुमार ने बताया कि सात नवंबर को सुबह तड़के जेई मुनीत कुमार समेत टीजी-2 दिलीप यादव, संविदा लाइनमैन नरेश व दीनदयाल के साथ गांव बिसारू में विद्युत चेकिंग की गई। एसडीओ के मुताबिक विद्युत टीम की ओर से गांव में 55 घरों व दुकानों में चेकिंग की गई। इनमें से 14 घरों में बिजली चोरी करने के मामले सामने आए थे। इसको लेकर बिजली चोरी के इन 14 मामलों के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, विद्युत बकाया के तौर पर 1.51 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई है। संवाद