फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Case against four including Sambhal Congress District President, asked to give five lakh cash

रंगदारी मांग दी धमकी: संभल कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत चार के खिलाफ केस, पांच लाख नकदी देने को कहा

Sun, 13 Oct 2024 03:52 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 13 Oct 2024 03:52 PM IST
सार

संभल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा और तीन अन्य के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित देशराज सिंह ने जमीन पर निर्माण कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Case against four including Sambhal Congress District President, asked to give five lakh cash
संभल के कांग्रेस नेता विजय शर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने व धमकाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि वह एक जमीन पर निर्माण कार्य नहीं करने दे रहे और रुपयों की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर टांडा निवासी देशराज सिंह की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। देशराज सिंह ने तहरीर में बताया है कि 22 दिसंबर 2014 को उन्होंने गांव के श्यामलाल से जमीन खरीदी थी। जिसकी बाउंड्री बनवा दी थी। अब उस जमीन पर निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि गांव निवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा अपने भाई सुभाष शर्मा और साथी सुधीश शर्मा व एक व्यक्ति के साथ निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और पांच लाख रुपये की मांग की। साथ ही रुपये नहीं देने पर जान से मारने औ जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने अपनी और परिवार की जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। इसी तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

परिवार के साथ धरने पर बैठ गए थे जिलाध्यक्ष

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शर्मा अपने परिवार के साथ एसडीएम कार्यालय पर धरना देकर बैठ गए थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष का दावा था कि गांव में देशराज सिंह ने अवैध कब्जाा किया है। और निर्माण कार्य किया जा रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं की जा रही है।



बताया था कि नाै अक्तूबर को एसडीएम न्यायालय में वाद योजित किया गया था लेकिन फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इसी सुनवाई के न होने पर परिवार के साथ धरना देना पड़ा। हालांकि शाम को यह धरना खत्म करने के दौरान जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि जबरन उनको अधिकारियों ने धरने से उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed