फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Car overturns from tractor, three injured

ट्रैक्टर की साइड लगने से कार पलटी, तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Car overturns from tractor, three injured
संभल। बच्चे का मुंडन कराने के लिए जा रहे कार सवार लोग अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

रविवार की शाम करीब छह बजे हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव मखदूमपुर में ट्रैक्टर ने कार को साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बुलंदशहर के थाना अनूपशहर अंतर्गत गांव मलकपुर निवासी प्रेमपाल, सनी और पवन घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रेमपाल ने बताया कि बच्चे का मुंडन कराने के लिए मुरादाबाद के भोजपुर जा रहे थे। जैसे ही गांव मखदूमपुर पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर ने साइड मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया कि कार में छह लोग सवार थे लेकिन तीन लोग ही घायल हुए हैं। वहीं हादसे की सूचना पर पहुंची हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस ने जानकारी की और घायलों का उपचार कराया। पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed