UP Accident: कार और रोडवेज बस की टक्कर, दो बच्ची समेत चार की मौत; सभी जा रहे थे बांके बिहारी मंदिर
संभल इलाके में एक कार और रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में दो बच्ची और दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक सभी जिला रामपुर के रहने वाले हैं। सभी लोग वृंदावन जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव बिचपुरी के पास बृहस्पतिवार शाम छह बजे रोडवेज बस और कार की आमने सामने से टक्कर दो सगी बहनों समेत चार की मौत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं।
रामपुर के सिविल लाइंस कोतवाली थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी भगवंत सरन अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ कार से वृंदावन बांके बिहारी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में मुरादाबाद -आगरा हाईवे पर गांव बिचपुरी के पास वाहन को ओवरटेक करते हुए उनकी कार सामने से आ रही हाथरस डिपो के बस से टकरा गई। तेजगति में टक्कर के कारण कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में कार में सवार सभी नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार की बॉडी को तोड़कर सभी घायलों को निकाला और गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राधिका (7), धनशा (5), मीना (55) और राजबाला (35) को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल भगवंत सरन और उनकी पत्नी प्रीति को हायर सेंटर के लिए रेफर किया है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। रोडवेज की बस में 45 यात्री सवार थे। जिनमें से किसी को चोट नहीं आई है। हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक मौके से भाग गए। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।