फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Canter crushed the young man, death on the spot

Sambhal News: कैंटर ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Canter crushed the young man, death on the spot
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव नगलिया कामगार में खेत पर जा रहे विनमोल (22) पुत्र जयपाल सिंह निवासी नगलिया कामगर को कैंटर ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगलिया कामगार निवासी विनमोल चार भाई बहन में सबसे छोटा था। मंगलवार की दोपहर में वह खेत की ओर टहलने जा रहा था। गांव में सैदनगली-मनोटा मार्ग पर पहुंचते ही मनोटा की ओर से आ रहे कैंटर ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टैंकर चालक युवक को कुचलता हुआ मौके से भाग निकला। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे और बिलख पड़े। पुलिस पहुंची। परिजनों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ललित कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिली है। इसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed