Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Candidates of academic and non-academic posts arrived for recruitment in KGBV

केजीबीवी में भर्ती के लिए पहुंचे शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पद के अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Candidates of academic and non-academic posts arrived for recruitment in KGBV
बहजोई। कस्तूरबा विद्यालयों में शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी बीएसए दफ्तर पहुंचे और बारी-बारी अपनी काउंसिलिंग व साक्षात्कार कराया।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे से ही अभ्यर्थियों का काउंसिलिंग व साक्षात्कार के लिए बीएसए दफ्तर पर पहुंचना शुरू हो गया। देखते ही अभ्यर्थियों की भीड़ लगने लगी। तय समय पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार आर्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपिका चतुर्वेदी समेत जिला समंवयक बालिका शिक्षा शैलजा मिश्रा व अन्य समिति के सदस्यों के समक्ष बारी-बारी से शैक्षणिक स्टाफ ने अपनी काउंसिलिंग व गैर शैक्षणिक स्टाफ ने साक्षात्कार कराया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि पूर्ण कालिक शिक्षिका के 19 पदों के सापेक्ष 37 अभ्यर्थियों व अंश कालिका शिक्षिका के 9 पदों के सापेक्ष 30 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। इसी प्रकार लेखाकार पद के लिए 1 पद के सापेक्ष 1 अभ्यर्थी, मुख्य रसोइया के 2 पदों के सापेक्ष 5 अभ्यर्थियों, सहायक रसोइया के 6 पदों के सापेक्ष 5, चपरासी के 1 पद के सापेक्ष 16 व चौकीदार के 1 पद के सापेक्ष 8 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed