{"_id":"8c76ac8b418b718a5a8fe7417e0285c3","slug":"cancer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदपुर बीटा में दो वर्ष के भीतर कैंसर से छह मौतों से लोग सहमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदपुर बीटा में दो वर्ष के भीतर कैंसर से छह मौतों से लोग सहमे
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असमोली के नंदपुर बीटा में मंगलवार को 50 वर्षीय विनोद कुमार की मौत हुई है। विनोद कुमार डेढ़ वर्ष से बीमार चल रहे थे और उनके मुंह में कैंसर था। उनका दिल्ली तथा मेरठ में उपचार चल रहा था। विनोद के घर में दुख का माहौल है। परिजन नहीं समझ पाए कि उसे कैंसर क्यों हो गया? गांव में दो वर्ष पहले देवेंद्र त्यागी पुत्र सालग सिंह की कैंसर से मौत हुई थी।
देवेंद्र 2009 से पीड़ित थे। इसके बाद जयपाल सिंह के गले में कैंसर हुआ।वह 2015 में चार महीने बीमार रहने के बाद मौत का शिकार हुए।
इसी गांव के रामऔतार पुत्र जगदीश की आंत में कैंसर हो गया था। उनकी 2015 में मौत हुई। इसके अलावा चेतन कुमार त्यागी पुत्र लोकचंद्र की मौत हुई। इनके पेट मे कैंसर हो गया था। दिल्ली और मेरठ में उपचार हुआ था। पिछले वर्ष ही मंगू की पत्नी को कैंसर हुआ था। उनकी भी मौत हो गई है। इससे गांव के लोग डरे हुए हैं। गांव के सचिन शर्मा ने कहा कि यह तो पता ही लगना चाहिए कि कैंसर क्यों फैल रहा है?