{"_id":"613a62c48ebc3eb4e14d1cad","slug":"camps-will-be-organized-at-the-block-level-for-the-promotion-of-government-schemes-sambhal-news-mbd40210379","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ब्लाक स्तर पर लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ब्लाक स्तर पर लगेंगे शिविर
विज्ञापन
संभल। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर और शहरी क्षेत्र के लिए नगर निकायों के कार्यालयों में शिविर लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन ने शिविर लगाने के लिए तिथियां घोषित की हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह के निर्देश पर इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि लोगों को योजनाओं की जानकारी मिले और वह इसका लाभ ले सकें।
मुख्य विकास अधिकारी उमेेश कुमार त्यागी ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना के प्रचार-प्रसार के लिए संभल जिले में ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को नामित किया गया है।
बहजोई में 13, 14 और 15 सितंबर को शिविर लगेगा। बनियाखेड़ा में 16, 18, 20 सितंबर, संभल में 21, 22, 23 सितंबर, असमोली में 24, 25 और 27 सितंबर को शिविर लगेगा। पवांसा में 28, 29, 30 सितंबर, रजपुरा में एक, चार और पांच अक्तूबर, गुन्नौर में छह, सात और आठ अक्तूबर, जुनावई ब्लाक परिसर में 11, 12 और 13 अक्तूबर को शिविर का आयोजन किया जाएगा।