फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Called upon farmers to unite

Sambhal News: किसानों से एकजुट होने का किया आह्वान

Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 19 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Called upon farmers to unite
सौंधन/सरायतरीन (संभल)।
विज्ञापन

गांव मुजाहिदपुर में स्थित कैलादेवी धाम पर शनिवार को भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत हुई। इसमें मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह रहे। उन्होंने कहा कि कैलादेवी धाम पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, डिग्री कॉलेज, ब्लॉक, कृषि उत्पादन मंडी समिति और स्वास्थ्य सेवाओं का अकाल है। इन समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रशासन से मिला जाएगा।
समाधान न होने पर डीएम कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकार के बड़े-बड़े दावे जिला प्रशासन की लापरवाही से जमीनी स्तर पर फेल हैं। किसानों को शासन की योजनाओं के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने बताया कि जब सरकार और प्रशासन किसानों की नहीं सुनते हैं, तब जाकर किसान विरोध करने के लिए उतर जाते हैं। फिर शासन-प्रशासन किसानों की समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन तो देता है, लेकिन समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन

किसानों को अलग-अलग घूमने से कोई फायदा नहीं होने वाला है। जब तक संगठित नहीं होंगे, तब तक शासन और जिला प्रशासन आपका शोषण करता रहेगा। जिसके जिम्मेदार खुद किसान ही होंगे। अध्यक्षता सोमपाल सिंह ने की। संचालन केपीएस राणा ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव, कैप्टन सर्वेश कुमार सिंह यादव, शीशपाल सिंह, वीरेश यादव, सत्यवीर सिंह यादव, नरेंद्र सिंह, अनुज कुमार, दिनेश यादव, पंकज यादव, राम खिलाड़ी, दुर्गेश, सत्यपाल सिंह, भूरे सिंह, कौशल क्रांति आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed