{"_id":"6928bc92c34c9bd9fa03718f","slug":"call-to-be-cautious-against-those-who-divide-hindu-society-on-caste-lines-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129514-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हिंदू समाज को जातियों में बांटने वालों से सावधान रहने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हिंदू समाज को जातियों में बांटने वालों से सावधान रहने का आह्वान
विज्ञापन
संभल। हिंदू जागृति मंच की तिरंगा मार्केट में हुई बैठक में डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि सरकार ने किसी भी वाहन पर जाति अथवा जाति से संबंधित कुछ भी लिखने पर पाबंदी लगाई है। कई विभागों में जाति प्रकट करने पर रोक लगाई है। इसका हिंदू समाज द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए।
बैठक में महिला मंच की शशि गंभीर ने कहा कि हिंदू समाज को जातियों में बांटने, तोड़ने वालों से सतर्क और सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने हिंदू समाज के प्रबुद्ध लोगों से आह्वान किया कि जातिगत कार्यक्रम और संस्थाओं से किनारा करें। हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को मजबूत करने का विचार और प्लेटफॉर्म को मजबूती प्रदान की जाए। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने कहा कि प्रबुद्ध वर्ग से संपर्क करके जातिगत व्यवस्थाओं, संगठनों, कार्यक्रमों से दूरी बनाते हुए हिंदुत्व को मजबूती प्रदान करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। जातिवादी व्यक्ति हिंदूवादी नहीं हो सकता और हिंदूवादी व्यक्ति जातिवादी नहीं हो सकता।
इस दौरान सुबोध कुमार गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा, दुर्वेश सैनी, रोहित कुमार आदि रहे। अध्यक्षता सुभाष चंद्र मोंगिया और संचालन अरुण कुमार अग्रवाल ने किया। संवाद