फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Business hopes from Sahalag, businessmen praying not to spread corona

सहालग से कारोबार को उम्मीद, कोरोना न फैले प्रार्थना कर रहे कारोबारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Business hopes from Sahalag, businessmen praying not to spread corona
संभल। कोरोना संक्रमण की दो लहरों के दौरान कारोबार को काफी नुकसान हुआ था। अब कारोबारी फिर से चिंतित होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण इस समय तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण की बढ़ती रफ्तार से कारोबारियों की चिंता भी बढ़ रही है। शादियों का सहालग 15 जनवरी से 20 फरवरी तक है। यदि कोरोना संक्रमण ऐसे ही फैलता रहा तो बंदिशें बढ़ जाएंगी और शादियों का सहालग फीका होने का अंदेशा है। तमाम कारोबारी इस बार कारोबार को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं। शादियों की खरीदारी तो बाजार में शुरू हो गई है, लेकिन अभी रफ्तार नहीं पकड़ी है।
पिछले महीने तो कारोबार काफी मंदा रहा। अब सहालग शुरू होने वाला है। अगर कोरोना संक्रमण बेकाबू नहीं हुआ तो कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है। फिलहाल तो संक्रमण न फैलने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

मनीष मदान, श्यामा श्याम साड़ी धाम, संभल
पिछले कुछ समय से मंदी के दौर से गुजरे हैं। सहालग में ही कारोबार की उम्मीद होती है। सहालग के दिन आने को हैं तो फिर से कोरोना संक्रमण फैलने लगा है। फिलहाल तो कोरोना संक्रमण का असर नहीं है लेकिन ऐसे ही फैलता रहा तो जाहिर है असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गुप्ता, कुमार क्लाथ हाउस, संभल
कोरोना संक्रमण इस समय तेजी से बढ़ रहा है। सहालग शुरू होने को है। उम्मीद के मुताबिक ज्वैलरी की बिक्री नहीं है। सहालग के दिनों में ही ज्वैलरी की बिक्री ठीक हो जाती है। संक्रमण न फैले तो कारोबार ठीक होने की उम्मीद है।

रूपेश सर्राफ, लालसिंह सर्राफ एंड संस, संभल
शादियों के सहालग में ही कारोबार ठीक हो पाता है। इस बार भी शादियों के सहालग में कारोबार सही होने की उम्मीद है। इसकी तैयारी भी की गई है। बस कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यदि ऐसा हुआ तो कारोबार उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाएगा।
ज्ञानेंद्र कुमार, राजीव इलेक्ट्रोनिक्स, संभल
इन तिथियों को हैं शुभ मुहूर्त
जनवरी माह - 15, 20, 22 ,23, 24, 25, 27, 29 और 30 तारीख
फरवरी माह - 4, 5, 6, 9, 10, 11, 16, 17,18, 19 और 20 तारीख
मार्च माह - मार्च के माह में केवल 2 शुभ मुहूर्त हैं। 4 और 9 तारीख
अप्रैल माह - 15, 19, 20, 21, 22 और 23 तारीख शादी के लिए शुभ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed