फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulls entered the pond after getting scared by the horn, one was saved by JCB, the other got stuck in the swamp.

Sambhal News: हॉर्न से बिदककर तालाब में घुसे बैल, एक को जेसीबी से बचाया, दूसरा दलदल में समाया

Sun, 24 Dec 2023 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 24 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bulls entered the pond after getting scared by the horn, one was saved by JCB, the other got stuck in the swamp.
बबराला (संभल)। पशु बाजार से लौटते समय बबराला में ईदगाह के पास बैल गाड़ी के हॉर्न से डरकर तालाब में घुस गए। दलदल में फंसने पर एक बैल को जेसीबी से बचा लिया गया, जबकि दूसरा दलदल में समा गया। उसे बचाया नहीं जा सका है।
विज्ञापन


गुन्नौर कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर नगला निवासी किसान बोना शनिवार सुबह अपने बैल बेचने के लिए जुनावई थाना के कस्बा में शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार ले था। बाजार में बैल नहीं बिके तो किसान पैदल बैलों को लेकर गांव वापस आ रहा था। तभी दौलतपुर पुलिया के पास गाड़ियों के हॉर्न की आवाज से बैल डर गए और किसान से छूटकर गुन्नौर नगर में स्थित ईदगाह के समीप बने तालाब में घुस गए। तालाब की अधिक गहराई व घास होने के चलते बैलों की जोड़ी तालाब के दलदल में फंस गई। जिनको नगर के लोगों ने आनन- फानन में जेसीबी की सहायता से एक बैल को सुरक्षित बचा लिया। दूसरे बैल को डेढ़ घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद भी ढूंढने में नाकाम रही। जिससे किसान मायूस होकर एक बैल को लेकर अपने घर वापस चला गया। पहले भी कई पशु तालाब के अंदर फंसकर लापता हो चुके हैं। नगर के लोगों को कहना है कि तालाब में काफी बड़े-बड़े मगरमच्छ भी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed