फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bulldozers ran on the shops of Gandhi Park on the second day as well

Sambhal News: गांधी पार्क की दुकानों पर दूसरे दिन भी चला बुलडोजर

Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 19 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bulldozers ran on the shops of Gandhi Park on the second day as well
बहजोई। नगर में इस्लामनगर चौराहा स्थित गांधी पार्क की जमीन पर दूसरे दिन भी बुलडोजर चला। डिप्टी कलक्टर व प्रभारी ईओ की देख-रेख में पालिका की टीम ने गांधी पार्क की शेष दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर मलबा साफ कराया। बुधवार को सुबह करीब पौने ग्यारह बजे डिप्टी कलक्टर ने गांधी पार्क पर पहुंचकर शेष रहीं दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कराना शुरू कर दिया। भारी सुरक्षा बल के साथ बुलडोजर ने दोपहर तक गांधी पार्क की जमीन पर बनी सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद शाम तक पालिका की टीम की ओर से ध्वस्त की गई दुकानों का मलबा हटवाया गया। ईओ ने बताया कि गांधी पार्क की जमीन पर बनी कुछ दुकानों को हटवाने का कार्य कराया गया। बाद में ध्वस्त कराई गईं दुकानों का मलबा हटवाकर अन्यत्र स्थान पर पहुंचवाया गया। इस बीच यातायात पुलिस ने हाईवे पर वाहनों के आवागमन की व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन


मंगलवार को इस्लामनगर चौराहा के निकट मुरादाबाद-आगरा हाईवे के किनारे बने धर्मस्थल को हटवाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट कराया गया। इसके बाद बुधवार को एनएचएआई की टीम ने धर्मस्थल की जमीन पर सड़क निर्माण करने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन



बीते दिनों अनाज मंडी समिति परिसर में ध्वस्त कराए गए गोदामों व दुकानों के खर्च का विभाग की ओर से आंकलन शुरू कर दिया गया है। मंडी सचिव मोहित फौजदार ने बताया कि ध्वस्त कराए गए गोदामों व दुकानों का मलबा हटवाया जा रहा है। साथ ही अवैध निर्माण कर बनाए गए इन गोदामों व दुकानों में खर्च की धनराशि का भी आंकलन किया जा रहा है। आंकलन तैयार करने के बाद संबंधित व्यापारियों को अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने में हुए खर्च से जुड़ा प्रपत्र नोटिस के साथ उपलब्ध करा दिया जाएगा। वहीं, निलंबित किए गए लाइसेंस वाली दुकानों पर खरीद-फरोख्त बंद है। अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाने समेत अन्य जुर्माना आदि जमा कराने समेत दूसरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही इन व्यापारियों के लाइसेंस बहाल हो सकेंगे। वहीं, दूसरी ओर मंडी समिति के बाहर दुकानों को दुकानदार खुद ध्वस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article