फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   bull killed farmer Sambhal, who was field guard crop

Sambhal News: सांड ने किसान को पटककर मार डाला, पशुओं की रखवाली के लिए घेर में सो रहे थे, घर में कोहराम

Tue, 01 Aug 2023 06:06 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 06:06 AM IST
सार

किसान रामचरन सैनी फसल को बचाने के लिए घेर में मौजूद थे। इस बीच एक सांड अंदर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। 

विज्ञापन
bull killed farmer Sambhal, who was field guard crop
संभल में किसान की सांड ने ली जान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

संभल के पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ईसापुर मूसापुर में सांड़ के हमले में किसान रामचरन सैनी (82) की मौत हो गई। वह अपने पालतू पशुओं की रखवाली के लिए घेर में सो रहे थे। घेर में घुसे सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। मृतक के बेटे हरनारायण सैनी ने बताया कि अपने पशुओं को रखने के लिए गांव के बाहरी हिस्से में घेर बना रखा है।

विज्ञापन


रविवार रात पिता वहीं थे। वह पिता के लिए खाना लेकर पहुंचा तो घेर में सांड़ मौजूद था। सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों की मदद से सांड़ को भगाया। इसके बाद पिता को तलाशा तो वह जख्मी हालत में घेर के एक कोने में बैठे नजर आए। उन्होंने सांड़ के हमले की जानकारी दी। इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख इलाज के लिए संभल ला रहे थे। रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ में घुसी, युवक की मौत

मंडी धनौरा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में जनपद बिजनौर निवासी युवक विपिन 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जनपद बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा के गांव छोईया नंगली निवासी विपिन 22 साल पुत्र मदन सोमवार की शाम बाइक से धनौरा होते हुए अमरोहा जा रहा था। फीना मार्ग पर ग्राम दिसौरा के निकट तीव्र मोड़ पर विपिन बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाया।


उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। विपिन व पीछे बैठा हिमांशु पुत्र सुखदेव घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने विपिन को मृत घोषित कर दिया। जबकि हिमांशु की हालत गम्भीर देखते हुए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed