{"_id":"61d34ec5c18f32266e3bed01","slug":"bulandshahr-beat-gajraula-by-20-runs-in-all-up-challenge-cup-chandausi-news-mbd414860941","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल यूपी चैलेंज कप में बुलंदशहर ने गजरौला को 20 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल यूपी चैलेंज कप में बुलंदशहर ने गजरौला को 20 रनों से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई (संभल)। ऑल यूपी चैलेंज कप के अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बुलंदशहर की टीम ने 20 रनों से गजरौला को हराकर जीत दर्ज की। गजरौला के गौरव मैन ऑफ द मैच रहे।
सोमवार को सुबह करीब 11 बजे बड़ा मैदान पर चल रहे स्वर्गीय कुलदीप कुमार टीटू व स्वर्गीय प्रदीप कुमार नीलकमल मेमोरियल ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच बुलंदशहर व गजरौला के बीच खेला गया। बुलंदशहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुलंदशहर की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 139 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में दूसरी पारी में मैदान पर खेलने उतरी गजरौला की टीम 18.5 ओवर में मात्र 119 रन बना पाई। इस तरह बुलंदशहर ने 20 रनों से गजरौला को हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। 2 विकेट झटकते हुए 27 रन बनाने वाले गजरौला के खिलाड़ी गौरव को सपा के नगर अध्यक्ष व समाजसेवी कपिल गुप्ता की ओर से मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
अंपायर राजू गिरि व डीपी शर्मा रहे। कमेंटरी सुशील कुमार शर्मा उर्फ छोटू ने तथा स्कोरिंग राजू शर्मा ने की। आयोजकों में नवदीप बंटी, जयदीप उस्ताद, गिरीश, राकेश यादव, वेदव्रत यादव, जयपाल, शंकर लाल शर्मा क्रांतिवीर, पुष्पेंद्र सिंह, अय्यूब व लईक अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
मेरठ व बुलंदशहर के बीच आखिरी सेमी फाइनल मुकाबला आज
आयोजक नवदीप कुमार बंटी ने बताया कि 4 जनवरी को सुबह 10 बजे से बड़ा मैदान पर ऑल यूपी चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी सेमीफाइनल का मुकाबला मेरठ व बुलंदशहर के बीच होगा।