फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Building a strong nation is possible only through independent, fair and fearless journalism.

स्वतंत्र, निष्पक्ष व निर्भीक पत्रकारिता से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Building a strong nation is possible only through independent, fair and fearless journalism.
चंदौसी। सर्वसमाज जागरूकता अभियान एवं महापुरुष स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में सुंदर मोहल्ला स्थित कमलेश महिला प्रशिक्षण केंद्र में हिंदी पत्रकारिता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कवि माधव मिश्र ने कहा कि जुगलकिशोर शुक्ल द्वारा 30 मई 1826 को उदंत मार्तण्ड का पहला अंक प्रकाशित करने के कारण 30 मई का दिन हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। जुगलकिशोर शुक्ल ने हिंदी पत्रकारिता के इतिहास की नींव रखी। ब्रिटिश कालीन भारत में जब तत्कालीन हिंदुस्तान में दूर-दूर तक मात्र अंग्रेजी, फारसी, उर्दू व बांग्ला भाषा में अखबार छपते थे, तब कानपुर से जाकर कलकत्ता में उदंत मार्तंड हिंदी साप्ताहिक का प्रकाशन करना साहसिक कार्य ता। प्रत्येक मंगलवार को प्रकाशित होने वाले इस साप्ताहिक अखबार में हिंदी भाषा के ब्रज व अवधी भाषा का मिश्रण होता था। स्वतंत्र, निष्पक्ष व साहसिक, निर्भीक पत्रकारिता के बल पर सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। वहीं भारतीय लोकतंत्र को सशक्त करने में हिंदी पत्रकारिता का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रश्मि शर्मा, अनीता कुमारी, ऊषा वर्मा, कौशल किशोर, श्रीपाल सिंह, मनोज कुमार, पूनम, प्रिया गुप्ता, सृष्टि रस्तोगी, यति गुप्ता, महक अग्रवाल, दीक्षा शर्मा, झलक अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, सीमा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed