फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   buffalo in sambhal kotawali

संभलः कोतवाली में भैंस का उत्पात, जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे पुलिसवाले, दरोगा घायल

Mon, 31 Aug 2020 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
buffalo in sambhal kotawali
भैंस का उत्पात... - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली में दाखिल हुई भैंस ने ऐसा उत्पात मचाया कि पुलिस वालों को जान बचाने के लिए भागना पड़ गया। टक्कर मारकर पुलिस के कई वाहन गिरा दिए, कई को पैरों और सींगों से रौंदना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


काबू करने की कोशिश में आए एक दरोगा पर हमला कर दिया। घायल दरोगा को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। छिपते-छिपाते पुलिस वालों ने बाद में पानी डालकर तथा लाठियां पटककर बिगड़ैल अंदाज वाली भैंस को काबू किया।
विज्ञापन


वाकया रविवार दिन का है। मोहर्रम की दसवीं तारीख होने के कारण पुलिस शहर भर में सक्रिय थी तो कोतवाली में भी सतर्कता थी। कोतवाली में अचानक दाखिल हुई एक भैंस पुलिस के सारे चौकन्नेपन पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिगड़ैल अंदाज में भैंस ने पुलिस के दोपहिया वाहनों को टक्कर मार कर गिरना शुरू कर दिया। सींग और पैर मारे जाने से वाहन क्षतिग्रस्त होने लगे। इस स्थिति को काबू करने की नीयत से आगे आए दरोगा शिव प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। भाग कर उन्होंने खुद को बचाया लेकिन हमले से वह घायल भी हो गए।

काफी देर खुद को बचाने में लगे रहे पुलिस वालों ने करीब आधे घंटे बाद अलग-अलग दिशाओं से भैंस पर पानी फेंका। लाठियां मारीं। उसके तेवर कुछ ढीले पड़ने पर खदेड़कर बाहर किया।

लॉकडाउन के कारण बाजार बंद होने से भैंस के कारण बाहरी हिस्से में कोई दिक्कत पैदा नहीं हुई। घायल दरोगा को अस्पताल में उपचार दिलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed