फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Brother-in-law riding a bike died in a car accident, brother-in-law injured

Sambhal News: कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike died in a car accident, brother-in-law injured
चेतेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : चेतेंद्र का फाइल फोटो।
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड पर पैराडाइज होटल के निकट सोमवार की शाम साढ़े चार बजे करीब कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा चेतेंद्र (22) की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा साला जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। पुलिस दोनों को सीएचसी ले गई। जहां चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं शव मोर्चरी पर रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

जनपद बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव अमियापुर पचाक निवासी चेतेंद्र पुत्र आनंद पाल की शादी दो वर्ष पहले थाना बनियाठेर के गांव नगला खाकम निवासी आरती से हुई थी। एक वर्षीय बेटा कृष्णा भी है। चेतेंद्र अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह कर मजदूरी करते थे। रविवार को ही वह हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लाने के लिए अपनी ससुराल गांव नगला खाकम आए थे। सोमवार शाम को ही अपने साले जीतू के साथ हरिद्वार जाना था। शाम करीब साढ़े चार बजे चेतेंद्र अपने साले जीतू के साथ बाइक से अपने गांव अमियापुर पचाक जाने के लिए ससुराल से निकले थे। बाइक चेतेंद्र चला रहा था।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बदायूं रोड पर पैराइडाइज होटल के निकट सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार जीजा-साले हवा में उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में चेतेंद्र का हेल्मेट भी बुरी तरह टूट गया और मुंह पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साला जीतू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भेज दिया। जहां चिकित्सक ने चेतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि जीतू को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

--------------
मासूम के सिर से उठा पिता का साया
चेतेंद्र के एक साल का बेटा कृष्णा है। चेतेंद्र अपनी ससुराल से अपने बेटे के लिए साइकिल बाइक पर रख कर अपने साले के साथ अपने गांव अमियापुर पचाक जा रहा था। मौत की सूचना पर पत्नी आरती परिजनों के साथ सीएचसी पहुंची। शव देख कर परिजन बिलख पड़े। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। चेतेंद्र के एक वर्षीय बेटा कृष्णा है। वहीं लोगों की जुबां पर यही बात थी कि हादसे ने मासूम के सिर से पिता का साया छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed