फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Bride boyfriend attacked with knife on groom

दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे पर किया चाकू से जानलेवा हमला

Fri, 01 Mar 2019 05:23 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 01 Mar 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
Bride boyfriend attacked with knife on groom
सांकेतिक चित्र - फोटो : File Photo

नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में लखीमपुर खीरी से आई बरात में उस समय चीख पुकार मच गई। जब दुल्हन के प्रेमी ने दूल्हे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। दूल्हे की चीख सुन मौके पर दौड़े बरातियों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। लहूलुहान हालत में दूल्हा जमीन पर गिर गया। इससे अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। दूल्हे को नगर के निजी अस्पताल भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दूल्हा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। दूल्हे पर हुए जानलेवा हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसको किसी ने वायरल कर दिया है। इससे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जनपद लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से बरात नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। जिसका शादी समारोह हसनपुर मार्ग स्थित निजी बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया था। जयमाला कार्यक्रम शुरू होने से पहले एक युवक स्टेज पर आया और चाकू निकाल कर दूल्हे के गले पर हमला कर दिया। दूल्हे के साथ में बैठे एक दोस्त ने हमला करते हुए देखा तो आरोपी युवक को पकड़ लिया और शोर मचाया। दूल्हे पर हमले की सूचना बरातियों को हुई तो हड़कंप मच गया। बरातियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। साथ ही इसकी सूचना यूपी 100 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई। 
विज्ञापन


दूल्हे को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के पास ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। दूल्हे पर हुए हमले के बाद दूल्हा पक्ष खफा हो गया। बरात बिना दुल्हन लिए ही लौटने को तैयार हो गई, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने दूल्हे पक्ष को समझाकर सुबह में दुल्हन के फेरे करा दिए। पीड़ित के भाई ने हमला करने वाला गांव का सिरफिरा आशिक था। आरोपी के खिलाफ तहरीर दे आए थे। घायल भाई को अस्पताल भर्ती कराया हुआ है। वहीं, दूसरी ओर दूल्हे पर हुए जानलेवा हमले की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेज पर एक युवक ने हमला किया था। इसमें आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रेम प्रसंग का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। 
सुदेश कुमार- सीओ संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed