फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Breaking the locks, carrying cash worth Rs five lakh including cash

ताले तोड़कर नगदी-जेवर समेत पांच लाख का माल उड़ाया

Wed, 17 Jan 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Wed, 17 Jan 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
Breaking the locks, carrying cash worth Rs five lakh including cash
2000 rupees
नगर के मोहल्ला ईदगाह कालोनी में सूने मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवर समेत करीब पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। मकान स्वामी अपने परिजनों समेत रिश्तेदारी में गया हुआ था। चोरी की इस घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


मोहल्ला ईदगाह कालोनी निवासी पप्पू पुत्र असगर अपने भाईयों व परिजनों समेत सोमवार को अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। अगले दिन मंगलवार को जब वह परिजनों समेत घर पर लौटा, तो देखा कि मेनगेट के ताले टूटे पड़े थे। ये देख उसके होशफाख्ता हो गये। आनन-फानन वह घर में अंदर की ओर दौड़ा तो देखा कि कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। कुछ घरेलू सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


शेष सामान गायब था। पप्पू के मुताबिक घर में वह व उसके दो भाई अकबर व भूरे अपने परिवार समेत रहते हैं। सोमवार को वह सभी रिश्तेदारी में गये थे, तो उनके पीछे चोरों ने घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घर में बारीकी से देखा तो सामने आया कि चोर उसके एक लाख रुपये व दोनों भाइयों के पचास-पचास हजार रुपये समेत चार जोड़ी सोने के हार, चार जोड़ी कुंडल सोने के, चार अंगूठी सोने की, दो रसोई गैस सिलेंडर, दो एलसीडी, कीमती कपड़े व बर्तन समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed