फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   break the house locks and steal 70000

घर के ताले तोड़कर 70 हजार की चोरी

Mon, 26 Feb 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 26 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
break the house locks and steal 70000
चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाती महिला। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कोतवाली के मोहल्ला घटलेश्वर गेट में चोराें ने सूने घर के ताले तोड़ लिए। चोर ताले तोड़कर 10 हजार की नगदी समेत 70 हजार का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की तहरीर कोतवाली में दी है। 


मोहल्ला घटलेश्वर गेट निवासी चंद्रपाल शनिवार की शाम मोहल्ले से गई बारात में हसनपुर गया हुआ था। जबकि उसकी पत्नी वीरवती दूसरे प्लाट में जाकर सोई गई जहां उसकी भैंस बंधी हुई थी। चंद्रपाल सुबह 3.30 बजे बारात से वापस आया तो घर के बाहर लगा ताला टूटा पड़ा था। अंदर घुसकर देखा तो कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। चंद्रपाल ने बताया कि चोर उसके घर से एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का टीका, कीमती सामान व 10 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पुलिस चंद्रपाल के घर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। चंद्रपाल ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है। वहीं शहर में लगातार चोरी की वारदातों से लोग चितिंत है। विदित हो कि दो सप्ताह पूर्व चोर आवास विकास स्थित चिकित्सक  डा. शिशुपाल सिंह और बलवंत के घर से सात लाख तथा मोहल्ला साहूकारा के राजेंद्र के  सूने घर के ताले तोड़कर नगदी समेत चार लाख की चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed