फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BLOs were absent at many booths of Pawansa and Bahjoi and were designated

पवांसा और बहजोई के कई बूथों पर अनुपस्थित रहे बीएलओ और पदाभिहीत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
BLOs were absent at many booths of Pawansa and Bahjoi and were designated
संभल। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए चार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलिओं का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम रविवार को चलाया गया। इसके लिए सभी बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। जिला स्तरीय अधिकारियों ने विशेष अभियान के तहत आयोजित विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

असमोली विधानसभा क्षेत्र के मदाला फत्तेहपुर गांव स्थित बूथ संख्या- 273, 276 और इसके अलावा 195, 196, 261, 266 पर तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया। सुपरवाइजर और बीएलओ से बातचीत कर निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुसार पात्र वोटरों को लिस्ट में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

पवांसा के गांव करीमपुर में प्राथमिक विद्यालय पर 2:15 बजे पर बीएलओ और पदाभिहीत अधिकारी मौजूद नहीं थे। मुख्य गेट पर ताले लटके हुए थे। बहजोई ब्लॉक के गांव अहमदनगर पस्तोरा में प्राथमिक विद्यालय मुख्य गेट पर 3:03 बजे ताले लगे हुए थे। अहमदनगर पस्तोरा निवासी देवपाल ने बताया कि मैं अपना और अपनी पत्नी का नया वोट बनवाने के लिए आवेदन करने के लिए गया तो प्राथमिक विद्यालय पर बीएलओ मौजूद नहीं थे। बीएलओ समय से पहले ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक के गांव सैमला के प्राथमिक विद्यालय पर 3:28 बजे बीएलओ मौजूद थे मगर पहाभिहीत अधिकारी मौजूद नहीं थे। बहजोई के गांव चंदनकटी चूहा में प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट में 3:39 बजे पर ताले लगे हुए थे। बीएलओ और पदाभिहीत अधिकारी मौजूद नहीं थे। गांव बल्लमपुर की प्राथमिक विद्यालय पर 3:45 बजे बीएलओ मौजूद थे। नए मतदाताओं के आवेदन पत्र ले रहे थे। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जो भी बीएलओ ड्यूटी से नदारद रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

जो भी बीएलओ, पदाभिहीत अधिकारी या फिर सुपरवाइजर विशेष अभियान के दौरान अपने तैनाती क्षेत्र से गैर हाजिर मिले हैं, उनकी रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कार्रवाई तय है।
मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed