फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   BKU Tikait supported the lawyers' movement

Sambhal News: भाकियू टिकैत ने अधिवक्ताओं के आंदोलन का किया समर्थन

Thu, 20 Feb 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
BKU Tikait supported the lawyers' movement
बहजोई (संभल)। जिला मुख्यालय संभल भेजने के विरोध के समर्थन में भाकियू टिकैत भी उतर आई है। बुधवार को प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को समर्थन दिया। प्रदेश प्रमुख सचिव ने कहा कि भाकियू टिकैत बहजोई से मुख्यालय हटाया गया तो संगठन आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि 28 सितंबर 2011 को जिला घोषित होने के बाद मुख्यालय बनाए जाने को लेकर जिले भर में आंदोलन हुए थे। बाद में शासन व प्रशासन ने जिले के केंद्र बिंदु बहजोई में ही मुख्यालय बनाया था। जिले भर के लोगों को भी अपने काम के लिए बहजोई में बने मुख्यालय तक आने में कोई दिक्कत नहीं होती। यदि अब जिला मुख्यालय से छेड़खानी हुई तो फिर लोगों को अपने काम के लिए मुख्यालय तक पहुंचने में मुश्किल झेलनी पड़ेगी। अध्यक्षता जिला प्रवक्ता डॉ. पुरेंद्र सिंह ने व संचालन मंडल महासचिव मुकेश यादव ने किया। पंचायत में देशराज सिंह यादव, उदयवीर सिंह यादव व रामवीर सिंह समेत अधिवक्ताओं में अर्जुन सिंह एडवोकेट, ताज मोहम्मद व नीरज यादव आदि रहे।
विज्ञापन



बहजोई में जिला मुख्यालय बनाए रखने के लिए सीएम को भेजा ज्ञापन
बहजोई। प्रदेश प्रमुख महासचिव बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय बहजोई से न हटाए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में बताया गया कि यदि मुख्यालय संभल में बनता है, तो बबराला, जुनावई, गुन्नौर व धनारी आदि क्षेत्रों के लोगों को मुख्यालय तक पहुंचने में काफी दूरी तय करनी पड़ेगी। इससे समय की भी बर्बादी होगी और धन की भी। लोगों को परेशानी अलग से उठानी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं के साथ बनी सहमति के बाद निर्णय लिया गया कि जिला मुख्यालय को बहजोई में ही बनाए रखने के लिए पुरजोर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय बचाओ आंदोलन से जुड़ने पर दिया जोर
जिलाध्यक्ष मनपाल सिंह यादव ने बताया कि कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका गोस्वामी के साथ मिलकर भाकियू, टिकैत के पदाधिकारियों ने अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों समेत आमजन से आह्वान किया है कि जिला मुख्यालय बचाओ आंदोलन में शामिल होकर भाकियू, टिकैत व कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article