{"_id":"6733c05a4aa6697f9b0df809","slug":"bku-staged-a-protest-against-the-harassment-of-farmers-clashed-with-the-police-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-116375-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: किसानों के उत्पीड़न के विरोध में भाकियू ने दिया धरना, पुलिस से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: किसानों के उत्पीड़न के विरोध में भाकियू ने दिया धरना, पुलिस से नोकझोंक
Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने मंगलवार को किसानों के उत्पीड़न के विरोध में खिरनी मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी परिसर में धरना दिया। पुलिस पर वसूली का आरोप लगाया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हो गई। चौकी प्रभारी और किसान नेताओं में वार्ता के बाद धरना समाप्त हुआ।
भाकियू अराजनैतिक के युवा मंडल अध्यक्ष वीरेश यादव ने बताया कि चौकी प्रभारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत करने पर भी थाना प्रभारी द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। किसी भी विवाद की तहरीर देने पर चौकी पुलिस द्वारा अवैध वसूली की जाती है। चौकी क्षेत्र में रात भर बिना परमिशन खनन किया जा रहा है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य, शीशपाल सिंह यादव, किशनपाल सिंह राणा, विपिन यादव, सत्यभान यादव, राम खिलाड़ी यादव, जितेंद्र यादव, मुखिया सिंह, जसवीर, सचिन त्यागी आदि रहे।